ऋषभदेव नेत्र चिकित्सालय में कार्यरत नेत्र सर्जन डॉ. जयंती पांडेय (35) का शव रविवार देर शाम आवास पर फंदे से लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही चिकित्सक और स्वास्थ्यकर्मियों के साथ पुलिस मौके पर पहुंच गई।


डॉ. जयंती पांडेय साकेत महाविद्यालय के सामने चिकित्सकों के लिए बने ब्लॉक-ए आवास में रहती थीं। रविवार देर शाम आवास पर उनका शव फंदे से लटका मिला। घटना की जानकारी मिलने के बाद ऋषभदेव नेत्र चिकित्सालय के कई डॉक्टर और कर्मचारी भी मौके पर पहुंच गए।

कोतवाल पंकज सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। हालांकि आत्महत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। परिजनों और परिचितों से पूछताछ की जा रही है। घटनास्थल से मिले साक्ष्यों और अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें