मां के साथ शनिवार को भोलेपुर मंदिर दर्शन करने गई विवाहिता प्रेमी के साथ चली गई। रविवार दोपहर में प्रेमी विवाहिता को बेहोशी की हालत में लेकर लोहिया अस्पताल पहुंचा। डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। हत्या के आरोप में पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया है।
थाना जहानगंज क्षेत्र के गांव सरवर आलमपुर निवासी जगमोहन ने अपनी सबसे छोटी पुत्री सोनम की शादी अप्रैल में कोतवाली मोहम्मदाबाद के गांव अलावलपुर निवासी लक्ष्मीनारायण के साथ की थी। कुछ समय बाद ही उसकी पति से अनबन हो गई। इसके बाद वह घर आ गई। शुक्रवार को सोनम अपनी मां शीला देवी के साथ बड़ी बहन नेकपुर चौरासी निवासी गुड़िया पत्नी नीरज के घर आई। शनिवार शाम वह भोलेपुर मंदिर में दीपक जलाने गई। बताते हैं कि मां प्रसाद लेने लगी, उसी समय सोनम गायब हो गई। परिजन ने काफी खोजबीन की, मगर पता नहीं चला।
