Encounter between police and cow smugglers in Ayodhya accused Mannan was shot in leg 24 cases have been filed

मुठभेड़ के बाद मेडिकल कॉलेज में मौजूद पुलिस
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

अयोध्या के मवई थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात पुलिस और गोतस्करों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पुलिस की गोली लगने से गोतस्करी के आरोपी मन्नान के पैर में गोली लग गई। वहीं, मुठभेड़ में पुलिसकर्मी अर्पित यादव भी घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए दर्शननगर स्थित राजर्षि दशरथ मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।


पुलिस के मुताबिक, घायल आरोपी मन्नान मवई थाना क्षेत्र के नेवरा गांव का रहने वाला है। उसके खिलाफ अलग-अलग मामलों में 24 मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस और आरोपियों के बीच हुई मुठभेड़ के दौरान एक अन्य गोतस्करी का आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया।

घटना के बाद पुलिस ने फरार आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। वहीं, घायल मन्नान और पुलिसकर्मी अर्पित यादव का मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है।



Source link