Rakul Preet Singh and Jackky Bhagnani arrived at Ram Lalla’s sanctum and offered prayers.

अयोध्या पहुंचे जैकी भगनानी और रकुल प्रीत सिंह।
– फोटो : ANI

विस्तार

फिल्म अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह और अभिनेता-फिल्म निर्माता जैकी भगनानी रविवार को रामनगरी पहुंचे। दोनों ने श्रीरामजन्मभूमि मंदिर में रामलला के दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद लिया। फिल्मी दुनिया की चर्चित जोड़ी के अयोध्या आगमन को लेकर प्रशंसकों में भी उत्सुकता रही।


रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी की शादी भी काफी चर्चा में रही थी। दोनों ने 21 फरवरी 2024 को गोवा में विवाह किया था। इस शादी की खास बात यह थी कि इसमें सिख और सिंधी, दोनों परंपराओं का सम्मान किया गया था। इसके लिए दो अलग-अलग विवाह समारोह आयोजित किए गए थे। रकुल पंजाबी सिख परिवार से ताल्लुक रखती हैं, जबकि जैकी सिंधी परिवार से आते हैं।

फिल्म निर्माण में भी सक्रिय हैं जैकी

जैकी भगनानी अभिनेता होने के साथ-साथ फिल्म निर्माता भी हैं। उन्होंने ‘बेल बॉटम’, ‘कुली नंबर 1’, ‘मिशन रानीगंज’ और ‘बड़े मियां छोटे मियां’ जैसी फिल्मों का निर्माण किया है। वहीं, रकुल प्रीत सिंह ने हिंदी के साथ दक्षिण भारतीय फिल्मों में भी अपनी अभिनय प्रतिभा का प्रदर्शन किया है। खास बात यह है कि दोनों ने अब तक किसी फिल्म में मुख्य अभिनेता और अभिनेत्री के रूप में साथ काम नहीं किया है। दोनों अक्सर अपनी शादी और निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में रहते हैं।



Source link