UP Rishwat News: रिपोर्ट-प्रदीप दुबे, उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के गाजीपुर में एंटी करप्शन वाराणसी की टीम ने एक लेखपाल को 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी लेखपाल की पहचान मनोज पांडेय के रूप में हुई है। वह जखनिया तहसील के बिजहरी गांव में तैनात था। आरोप है कि वह घरौनी में नाम दर्ज कराने के बदले शिकायतकर्ता से रिश्वत मांग रहा था।

जानकारी के मुताबिक, शिकायतकर्ता विनय यादव ने लेखपाल मनोज पांडेय द्वारा रिश्वत मांगे जाने की शिकायत एंटी करप्शन टीम से की थी। शिकायत की जांच के बाद टीम ने कार्रवाई की योजना बनाई।

ये भी पढ़ें:  Deepak Qazir Assault: CINTAA ऑफिस में एक्टर दीपक काज़ीर पर हमला, लात-घूंसों से पीटा; कैंसर से जूझ रहे एक्टर घायल

5 हजार रुपये लेते ही टीम ने पकड़ा

रविवार को एंटी करप्शन वाराणसी की टीम ने गाजीपुर के भुड़कुड़ा थाना क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए लेखपाल को 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया। आरोप है कि लेखपाल घरौनी के तहत नाम दर्ज करने के एवज में यह रकम ले रहा था। फिलहाल एंटी करप्शन टीम की कार्रवाई के बाद आरोपी लेखपाल को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

ये भी पढ़ें: Uttarakhand House Fire: उत्तराखंड में घरों में आग लगने की घटनाएं अब राज्य आपदा घोषित, पीड़ित परिवारों को मिलेगी आर्थिक मदद



Source link