{“_id”:”6b040c840bd4653f710f040f”,”slug”:”cm-yogi-offered-prayers-at-hanuman-garhi-in-ayodhya-before-arriving-at-sanctum-of-ram-lalla-2026-11-23″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”अयोध्या: हनुमानगढ़ी में माथा टेक रामलला के दरबार पहुंचे सीएम योगी, मांगी प्रदेश की खुशहाली”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

रामलला के दरबार में सीएम योगी।
– फोटो : सूचना विभाग
विस्तार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को एक दिवसीय दौरे पर रामनगरी पहुंचे। रामकथा पार्क स्थित हेलीपैड पर आगमन के बाद जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। यहां से मुख्यमंत्री सीधे हनुमानगढ़ी पहुंचे।
उन्होंने संकटमोचन हनुमान जी के दर्शन-पूजन किया और आरती उतारकर प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं जनकल्याण की कामना की। दरअसल, वह अयोध्या और नेपाल के जनकपुर धाम के बीच शुरू होने वाली सरयू-कमला एक्सप्रेस के शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रामनगरी पहुंचे थे।
