Last Updated:

Sultanpur News: यूपी के सुल्तानपुर में एक अनोखा चमत्कार देखने को मिला है, जो पूरे इलाके में कौतूहल का विषय बन गया है. दरअसल यहां एक गाय ने दो सिर वाले बछड़े को जन्म दिया है, जिसे देखने के लिए लोगों की भीड़ जुट गई है.

सुल्तानपुर की गाय ने जन्मा ऐसा बछड़ा, जिसे देखने पूरे गांव से दौड़े चले आए लोगZoom

बछड़े के दो मुंह

सुल्तानपुर: उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में कुदरत का करिश्मा देखने को मिला है, जो पूरे इलाके में कौतूहल का विषय बन गया है. दूर-दूर से लोग इस चमत्कार को देखने के लिए आ रहे हैं. दरअसल जिला सुल्तानपुर से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है, जहां एक गाय ने दो मुंह, चार आंख और दो कान वाले बछड़े को जन्म दिया है. बछड़े को देखने के लिए लोगों में कौतूहल बना हुआ है.

पूरी घटना जिले के भदैया क्षेत्र के अहिरौली गांव का है, जहां के निवासी राजेंद्र प्रसाद यादव की गाय ने सोमवार, 23 नवंबर को एक अनोखे बछड़े को जन्म दिया. बछड़े के दो मुंह, चार आंखें, दो कान और चार पैर हैं. जन्म के बाद से ही यह बछड़ा इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है. बताया जा रहा है कि मंगलवार दोपहर बछड़े की तबीयत खराब हो गई थी, जिसके बाद पशु चिकित्सक ने उसका उपचार किया.

मालिक ने पहले कभी नहीं देखा ऐसा चमत्कार
वहीं, पशु चिकित्साधिकारी डॉ. राजेश वर्मा के मुताबिक, यह एक शारीरिक विकृति का मामला है. गर्भ में दो भ्रूण विकसित हुए, लेकिन वे अलग नहीं हो पाए. वहीं बछड़े के मालिक ने कहा कि ऐसा चमत्कार मैंने पहले कभी नहीं देखा. उन्होंने बताया कि अभी बछड़ा खुद से दूध नहीं पी पा रही है. दो मुंह वाले इस बछड़े को देखने के लिए लोगों में उत्सुकता बनी हुई है और उनके घर लोगों का आना-जाना लगा है.

बछड़े को नहीं बेचेंगे मालिक
जब बछड़े के मालिक से पूछा गया कि डॉक्टर ने क्या कहा, तो उन्होंने बताया कि डॉक्टरों ने कहा है कि बछड़ा एकदम स्वस्थ है. बस इसका सिर इतना भारी है कि वो खुद से दूध नहीं पी पा रहा है और ना ही खड़ा हो पा रहा है. मालिक ने बताया कि इस बछड़े का दाम भी लगाया जा रहा है, लेकिन हमने इस गाय को अपने घर के सदस्य की तरह पाला है, तो इसके बछड़े को बेचने का कोई सवाल ही खड़ा नहीं होता है. पैसे के लालच में मैं ऐसा कोई कदम नहीं उठाऊंगा. जब तर रहूंगा, पालन-पोषण करूंगा.

About the Author

authorimg

आर्यन सेठ

आर्यन सेठ, News18 Hindi में डिजिटल डेस्क पर जुड़े हैं और जनवरी 2026 से उत्तर प्रदेश की राजनीति, अपराध, प्रशासन, वायरल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर खबरें लिखते हैं. जामिया मिलिया इस्लामिया दिल्ली से साल 2024 में…

और पढ़ें



Source link

अभी अभी की खबरें