बिजनौर के जिलेभर में भूकंप के झटके महसूस किए जाने से लोगों में दहशत फैल गई। रायपुरी सहित आसपास के ग्रामीण इलाकों में भी झटके महसूस किए गए। अचानक धरती हिलने का एहसास होते ही लोग घरों और दुकानों से बाहर निकल आए। सुरक्षा के मद्देनजर लोगों ने खुले मैदानो

.

भूकंप के झटकों के दौरान लोग अपने परिवार के सदस्यों के साथ घरों से बाहर आ गए। ग्रामीण क्षेत्रों में भी लोगों के बीच हलचल देखने को मिली। लोग पक्के और कच्चे मकानों, टीन शेड तथा छज्जों से दूर सुरक्षित स्थानों पर पहुंच गए। कुछ देर तक लोग खुले स्थानों पर ही रहे और एक-दूसरे से जानकारी लेते नजर आए।

अचानक आए झटकों से लोगों में भय का माहौल बन गया। ग्रामीण इलाकों में भी लोग किसी अनहोनी की आशंका को लेकर सतर्क रहे। हालांकि, भूकंप की तीव्रता, केंद्र और इससे हुए संभावित नुकसान के संबंध में आधिकारिक जानकारी उपलब्ध नहीं हो सकी।

प्रशासन की ओर से नुकसान की पुष्टि होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। भूकंप के दौरान विशेषज्ञ खुले स्थान पर रहने और इमारतों, बिजली के खंभों तथा अन्य संभावित खतरों से दूरी बनाए रखने की सलाह देते हैं।



Source link