अलीगढ़ मंडलायुक्त ओम प्रकाश आर्य ने 5 सितंबर को टमकौली स्थित अटल आवासीय विद्यालय में शिक्षा और सुरक्षा व्यवस्थाएं परखीं। इस दौरान उन्हें विद्यालय में चार सीसीटीवी कैमरे खराब मिले। मंडलायुक्त ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को विद्यालय परिसर तक सड़क बनाने और उसके किनारे जल निकासी की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए।

मंडलायुक्त ने एसडीएम व एडीएम को विद्यालय का नियमित भ्रमण और निरीक्षण करने, जनरेटर की क्षमता बढ़ाने का प्रस्ताव तैयार कराने के निर्देश दिए। उन्होंने आरओ मशीन के फिल्टर निर्धारित समय पर बदलने के लिए कहा। साथ ही संबंधित कंपनी से वार्षिक अनुरक्षण अनुबंध कराने, भोजन में श्रीअन्न से बने पौष्टिक व्यंजन को शामिल करने को कहा। प्रधानाचार्य रोहित सारस्वत ने बताया कि विद्यालय में डिस्पेंसरी व चिकित्सकीय सुविधाएं उपलब्ध हैं। आरबीएसके की टीम नियमित रूप से स्वास्थ्य परीक्षण करती है। सभी छात्राओं को एचपीवी वैक्सीन लगाया जा चुका है।

सीसीटीवी कैमरों को देखते हुए कमिश्नरविज्ञान प्रयोगशाला में पहुंचकर उन्होंने विद्यार्थियों से संवाद किया और उनकी पढ़ाई एवं प्रयोगात्मक गतिविधियों के संबंध में जानकारी ली। हॉस्टल के खुले बरामदे में रेलिंग लगाने के लिए कहा। मंडलायुक्त ने विद्यालय परिसर में पौधरोपण किया। इस दौरान एडीएम सौरभ भट्ट, जेडीसी मंशाराम यादव, एडीसीएम गभाना हरिश्चंद्र, डीएलसी नदीम अहमद, पीडी आरके कुरील आदि मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *