{“_id”:”6b0c138a8d409798ca079599″,”slug”:”cheating-in-the-name-of-providing-loan-2026-11-29″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”अलीगढ़: ढाई लाख लोन दिलाने का दिया झांसा, 10 हजार ठगे, पुलिस मामले की जांच में जुटी”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

गंगीरी कोतवाली
– फोटो : संवाद
विस्तार
युवक ने ढाई लाख लोन दिलाने की बात कही। काम कराने के लिए 10 हजार रुपये भी ले गया। एक साल बीत जाने के बाद न तो लोन मिला और न ही रुपये वापिस मिले। जब रुपये मांगे तो आरोपी ने उसे पीट दिया।
गंगीरी के गांव कुरावली निवासी संतोष कुमार ने रविवार को थाने में तहरीर दी है। पुलिस को बताया है कि पड़ोसी गांव जरैठ के एक युवक ने एक साल पहले उससे संपर्क किया था। उसने आधार कार्ड और पैन कार्ड पर ढाई लाख रुपये लोन दिलाने का झांसा दिया। इसके एवज में दस हजार रुपये खर्च के रूप में ले लिए साथ ही दो महीने के भीतर लोन मिलने का दावा किया था।
एक साल बीत जाने के बाद भी लोन नहीं मिला। दस हजार रुपये और ले लिए। रुपये वापस मांगने पर आरोपी टहलाता रहा। शनिवार शाम पीड़ित उसके घर रुपये मांगने गया था। आरोपी ने उसके साथ मारपीट की। थाना प्रभारी नरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जा रही है।
