Attempt to pickpocket by taking lift

राजस्व निरीक्षक (कानूनगो) बनी सिंह की काटी गई जेब
– फोटो : संवाद

विस्तार

अलीगढ़ में हरदुआगंज थाना क्षेत्र के ताला नगरी इलाके में शुक्रवार को एक हैरान करने वाला मामला सामने आया। कोल तहसील के राजस्व निरीक्षक (कानूनगो) बनी सिंह से लिफ्ट लेकर एक शातिर चोर ने उनकी जेब काटने का प्रयास किया। वारदात का पता चलते ही राजस्व निरीक्षक ने विरोध किया, जिसके बाद आरोपी मौके से भागने लगा। भागते समय आरोपी की जेब से 50,000 रुपये के नोटों की गड्डी सड़क पर गिर पड़ी। 


राजस्व निरीक्षक बनी सिंह क्वार्सी से हरदुआगंज की ओर जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में ताला नगरी के पास आरोपी ने उनसे लिफ्ट ली और बाइक पर सवार हो गया। रास्ते में उसने चालाकी दिखाते हुए उनकी जेब काटने की कोशिश की। जब बनी सिंह को इस बात का एहसास हुआ, तो उन्होंने तुरंत विरोध जताया। 

खुद को घिरता देख आरोपी ने भागने की कोशिश की और इसी हड़बड़ाहट में पचास हजार रुपये से भरी नोटों की गड्डी सड़क पर गिर गई। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने आरोपी को दबोचने की पूरी कोशिश की लेकिन वह चकमा देकर मौके से फरार होने में कामयाब हो गया। घटना की सूचना मिलते ही हरदुआगंज थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और पूरे मामले की गहनता से जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपी की पहचान कर उसे जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जा सके।



Source link

अभी अभी की खबरें