अलीगढ़ जिले में शुक्रवार को स्वाइन फ्लू के तीन नए मरीज मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग की ताजा रिपोर्ट के अनुसार अब तक कुल 265 लोगों की जांच की जा चुकी है, जिसमें 65 लोग इससे संक्रमित मिले हैं।
खबर वहीं जो सत्य हो©
अलीगढ़ जिले में शुक्रवार को स्वाइन फ्लू के तीन नए मरीज मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग की ताजा रिपोर्ट के अनुसार अब तक कुल 265 लोगों की जांच की जा चुकी है, जिसमें 65 लोग इससे संक्रमित मिले हैं।
रिपोर्ट के अनुसार अब तक 55 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 10 मरीजों का उपचार घर पर व अलग-अलग अस्पतालों में जारी है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा बीमारी के रोकथाम के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की गईं हैं। अब तक 103 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरएन सिंह ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा नागरिकों से स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने, चिकित्सकीय परामर्श के अनुसार उपचार लेने और लक्षण दिखाई देने पर समय से जांच कराने की अपील की है। विभाग द्वारा संक्रमण की स्थिति पर लगातार नजर रखते हुए आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।