बरुआसागर। शुक्रवार को नगर के मोहल्ला निगोनाखेरा में 50 वर्षीय महिला ने गले में फंदा कसकर जान दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। फोरेंसिक टीम ने भी मौके से साक्ष्य इकट्ठा किए।

मोहल्ला निगोनाखेरा निवासी रामप्रसाद कुशवाहा अपने बेटे मनीष के साथ शुक्रवार को मजदूरी पर गए हुए थे। पत्नी विमला घर पर अकेली थी। शाम को जब वे लौटकर आए तो दरवाजा अंदर से बंद था। काफी आवाजें देने पर भी दरवाजा नहीं खुला। इस पर वह पड़ोसी की छत से किसी तरह अपने घर के अंदर पहुंचे। अंदर विमला का शव कमरे की छत में लगे हुक के सहारे लटका हुआ था।

सूचना पर बरुआसागर थाने की टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटना के संबंध में मौजूद लोगों से जानकारी ली।

इस संबंध में बरुआसागर थाना प्रभारी प्रकाश सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का है। मृतका का एक बेटा मंसिल माता मंदिर पुजारी की हुई हत्या के मामले में जेल में निरुद्ध है, जिसके चलते महिला परेशान रहती थी। फिलहाल, मामले की जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें