A worker hanged himself to death in a pea mill.

फोटो -01 मृतक राजाराम सक्सेना की फाइल फोटो।

कोंच। नगर के फैक्टरी एरिया स्थित श्री खाटू श्याम शॉर्ट टेस्ट मटर मिल में गुरुवार देर शाम एक मजदूर का शव पहली मंजिल पर बने हॉल में सीढ़ियों की रेलिंग से लटका मिला। मजदूर की पत्नी लंबे समय से बीमार है और तीन बच्चों के भरण-पोषण का संकट खड़ा हो गया है।


लखीमपुर खीरी जिले के कुइयां खेड़ा मुबारकपुर निवासी राजाराम (40) पल्लेदारी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। बृहस्पतिवार सुबह वह ठेकेदार के माध्यम से चार अन्य मजदूरों के साथ कोंच आया था। सभी श्री खाटू श्याम शॉर्ट टेस्ट मटर मिल में मटर की छनाई करने पहुंचे थे। दिनभर काम करने के बाद देर शाम राजाराम का शव मिल की पहली मंजिल पर बने हॉल में सीढ़ियों की रेलिंग से गमछे के सहारे लटका मिला। शव देखकर परिसर में मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया।

सूचना पर कोतवाल निग्वेंद्र प्रताप सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच की। फील्ड यूनिट की टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। मजदूर ने किन परिस्थितियों में यह कदम उठाया, इसकी जानकारी नहीं हो सकी है। पुलिस के अनुसार, घटना मिल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। कोतवाल ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *