लखनऊ। एरा मेडिकल कॉलेज में शुक्रवार को एमबीबीएस-2026 बैच की व्हाइट कोट सेरेमनी हुई। एरा विवि के केंद्रीय सभागार में प्रिंसिपल प्रो. जमाल मसूद ने छात्रों को महर्षि चरक शपथ दिलाई। प्रो. वीसी प्रो. फरजाना मेहदी, डीन एमिरेट्स प्रो. एमएमए फरीदी सहित फैकल्टी ने छात्रों को एप्रन पहनाए।


प्रो. फरजाना मेहदी ने कहा कि विकास के लिए कम्फर्ट जोन से बाहर आना जरूरी है। चिकित्सा पवित्र पेशा है, इसमें नैतिकता और मानवीय संवेदना सबसे जरूरी है। उन्होंने अभिभावकों को अहम स्टेक होल्डर बताया। प्रिंसिपल डॉ. जमाल मसूद और डीन प्रो. फरीदी ने छात्रों से अनुशासन और समय की पाबंदी का पालन करने को कहा। रजिस्ट्रार प्रो. अनु चंद्रा और प्रॉक्टर डॉ. दिलशाद रिजवी ने हॉस्टल के नियमों की जानकारी दी। संचालन डॉ. सोनिया ने किया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें