SP candidate breaks down in tears, says, "I have changed my God."

मीडिया से बात करते हुए रो पड़े सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल
– फोटो : ARchive

आगरा। उत्तर प्रदेश विधान परिषद (एमएलसी) चुनाव के दौरान आगरा शिक्षक खंड से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी डॉ. आकाश अग्रवाल ने मतदान में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी और बूथ कैप्चरिंग के गंभीर आरोप लगाए। मतदान प्रक्रिया के बीच मंडलायुक्त नगेंद्र प्रताप से मुलाकात के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए सपा प्रत्याशी फफक कर रो पड़े। एक अफसर के एमएलसी ही तो हो, खुदा नहीं कहने का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि मैंने अपना खुदा बदल लिया।


इससे पहले उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों पर सत्ताधारी दल के इशारे पर काम करने और उनके समर्थकों को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। डॉ. अग्रवाल ने दावा किया कि खेरागढ़, फतेहाबाद और छाता के मतदान केंद्रों पर खुलेआम बूथ कैप्चरिंग की गई। फतेहाबाद ब्लॉक में इससे जुड़ा कथित वीडियो भी सामने आया है। उ

नका आरोप है कि खेरागढ़ में पीठासीन अधिकारी की ओर से भोजन करने के दौरान सभी को बाहर कर मनमानी की गई और विरोध करने पर उनके साथ ऐसा बर्ताव किया गया मानो वे पाकिस्तान के आतंकवादी हों। आशंका जताई कि कभी भी उन्हें ड्रग्स या हथियार दिखाकर आतंकी करार दिया जा सकता है।

चुनाव प्रक्रिया और न्याय व्यवस्था से अपना भरोसा उठने की बात कही। उनके समर्थक शिक्षकों व प्रबंधकों को उठा लिया गया। डराया-धमकाया गया। सनातन के रक्षकों ने इतना प्रताड़ित किया कि अब वह लखनऊ जाकर धर्म परिवर्तन कर लेंगे।

वहीं मंडलायुक्त व रिटर्निंग अफसर नगेंद्र प्रताप ने स्पष्ट किया है कि सपा प्रत्याशी की तरफ से मिली शिकायतों की जांच कराई जा रही है। तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। मंडी समिति में मतपेटिकाएं पहुंचने के बाद अब 27 तारीख को मतगणना के बाद प्रत्याशियों का भविष्य तय हो जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *