मुरादाबाद की भगतपुर पुलिस ने बकरा चोरी की घटना का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपियों के कब्जे से चोरी हुआ बकरा, तमंचा, चाकू और घटना में शामिल टेंपो बरामद किया है।

दोनों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर उन्हें न्यायालय में पेश किया जा रहा है। पुलिस के अनुसार, शुक्रवार को उपनिरीक्षक जयवीर सिंह पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में चेकिंग में जुटे थे।

इसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि दो व्यक्ति टेंपो में चोरी का बकरा लेकर मुंढापांडे की दिशा में जा रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मिलक खैरखाता के पास टेंपो को रोक लिया।

पुलिस ने टेंपो में सवार दोनों आरोपियों से पूछताछ की। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी किया गया बकरा बरामद कर लिया। पूछताछ में बकरे के मालिक मुस्तकीम निवासी ग्राम चूहानंगला ने उसकी पहचान अपने चोरी हुए बकरे के रूप में की।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राशिद व शाने आलम निवासी मुरादाबाद के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी राशिद के कब्जे से एक तमंचा, दो कारतूस और आरोपी शाने आलम के कब्जे से एक चाकू बरामद हुआ।

घटना में प्रयुक्त टेंपो को भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया। थाना अध्यक्ष सुमित राठी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *