Car falls into river while swerving to avoid a speeding vehicle

फोटो 33:: बाहरपुर गांव के पास अन्हैया नदी में पलटी पड़ी कार। स्रोत ग्रामीण

भरथना। बिधूना मार्ग पर बाहरपुरा गांव के पास बृहस्पतिवार रात करीब 10 बजे अन्हैया नदी पुल के मोड़ पर एक कार बेकाबू होकर करीब 20 फीट नीचे नदी में जा गिरी। हादसे में कार सवार चालक समेत तीन लोग बाल-बाल बच गए। नदी में पानी कम होने के कारण सभी सुरक्षित बाहर निकल आए, जबकि कार क्षतिग्रस्त हो गई।


औरैया के एरवा कटरा क्षेत्र के नगला वाले निवासी मुनेश कुमार ने बताया कि वह नई कार में पड़ियापुरा स्थित सीएनजी पंप से गैस भरवाकर गांव लौट रहे थे। कार में उनके दो साथी भी सवार थे। अन्हैया नदी पुल पार करते समय सामने से आ रहे तेज रफ्तार वाहन से बचने के प्रयास में कार बेकाबू हो गई और झाड़ियों में फंसते हुए नदी में पलट गई।

प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह ने बताया कि शुक्रवार दोपहर हाइड्रा मशीन और अन्य उपकरणों की मदद से क्षतिग्रस्त कार को नदी से बाहर निकलवाया गया।(संवाद)



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें