Married woman takes her own life after writing a suicide note

विवाहिता ने किया सुसाइड
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तीन पन्नों का सुसाइड नोट… जिसमें कहीं पति से माफी, मां-बाप की चिंता तो कहीं भाई की शादी की फिक्र और हर लिखे शब्दों में असहनीय दर्द की टीस। रावतपुर थानाक्षेत्र के सुरेंद्र नगर में जहरीला पदार्थ खाकर जान देने वाली वैष्णवी तिवारी उर्फ निक्की (26) का सुसाइड नोट जिसने पढ़ा उसके आंखों में आंसू आ गए। वैष्णवी ने लिखा कि उनका भी सपना था एक सामान्य और खुशहाल जीवन जीने का लेकिन रीढ़ की हड्डी में गांठ और लगातार बढ़ते दर्द ने उनके सारे सपने छीन लिए।




दर्द और जकड़न के बावजूद वह हमेशा मुस्कुराती रही ताकि परिवार उनकी वजह से परेशान न हो। मगर जब हर सांस के साथ उठने वाला दर्द उनकी हिम्मत से बड़ा हो गया तो उन्होंने जान दे दी। सुरेंद्र नगर निवासी शिवम शुक्ला रेलवे ग्रुप डी में भोपाल में तैनात हैं। शिवम ने पुलिस को बताया कि वर्ष 2023 में कानपुर देहात के असालतगंज निवासी वैष्णवी तिवारी उर्फ निक्की से शादी हुई थी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *