Agra Police Remove Street Vendors Within 50 Metres of Tedhi Bagiya Crossing to Ease Traffic

टेढ़ी बगिया
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

 टेढ़ी बगिया चौराहे पर रोजाना लगने वाले जाम से लोगों को राहत दिलाने के लिए ट्रांस यमुना पुलिस ने बुधवार को सख्ती दिखाई। चौकी प्रभारी अमित कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने चौराहे के चारों ओर 50 मीटर के दायरे में अभियान चलाकर सड़क किनारे लगे फड़, ठेल-ढकेल और अस्थायी दुकानों को हटवाया। साथ ही दुकानदारों और वेंडर्स को दोबारा अतिक्रमण नहीं करने की हिदायत दी गई।


100 फीट मार्ग, जलेसर मार्ग और हाथरस मार्ग किनारे ठेल-ढकेल खड़े होने और दुकानों के सामने सामान फैलाने से वाहनों की आवाजाही प्रभावित होती है। इससे सुबह-शाम जाम की स्थिति बनती है और राहगीरों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। समस्या को देखते हुए पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचकर यातायात व्यवस्था को सुचारु कराने की पहल की। अभियान के दौरान अतिक्रमण करने वालों को स्पष्ट किया गया कि चौराहे की निर्धारित परिधि में सड़क पर कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुलिस ने चेतावनी दी कि निर्देशों का उल्लंघन कर दोबारा अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

एसीपी छत्ता श्वेता वर्मा ने बताया कि टेढ़ी बगिया चौराहे पर यातायात व्यवस्था बेहतर बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही है। चौकी प्रभारी ने वेंडर्स और दुकानदारों को निर्देश दिए हैं कि वे सड़क पर फड़, ठेला या दुकान का सामान लगाकर आवागमन बाधित न करें। दुकानदारों को अपनी दुकानों के आसपास अतिक्रमण नहीं करने की भी हिदायत दी गई है।

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *