
धसान नदी में नहाते समय डूबा 20 वर्षीय युवक
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
खबर वहीं जो सत्य हो©
{“_id”:”6ad9e2da014545c59e0e9854″,”slug”:”youth-drowns-while-bathing-in-dhasan-river-in-jhansi-2026-10-22″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”दोस्ती की शादी से पहले मौत: कार्ड देने जा रहा था युवक, धसान नदी में डूबने से हुई मौत; परिवार में मातम”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

धसान नदी में नहाते समय डूबा 20 वर्षीय युवक
– फोटो : अमर उजाला
लहचूरा थाना क्षेत्र के झारखंड धाम के पास धसान नदी में बृहस्पतिवार सुबह नहाते समय डूबने से 20 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान जलालपुर निवासी दीपक राजा के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार, दीपक अपने एक दोस्त के साथ उसकी शादी का कार्ड देने गया था। इसी दौरान वह झारखंड धाम के पास धसान नदी में नहाने लगा। नहाते समय गहरे पानी में चले जाने से वह डूब गया।
सूचना मिलने पर लहचूरा थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। स्थानीय गोताखोरों ने नदी में उसकी तलाश शुरू की। काफी मशक्कत के बाद दीपक का शव बरामद कर लिया गया। घटना के बाद परिजनों में शोक छा गया।