Kangana Ranaut Case: Court to Hear Revision Petition Over ‘Gutter Generation’ Remark on Students

सांसद कंगना रणौत
– फोटो : संवाद

विस्तार

भाजपा सांसद और फिल्म अभिनेत्री कंगना रणौत पर छात्रों को गटर जेनरेशन कहने और उनके अभिभावकों का अपमान करने के मामले में दायर रिवीजन में बृहस्पतिवार को सुनवाई होगी। एमपी-एमएलए अनुज कुमार सिंह ने 3 सितंबर को वाद खारिज कर दिया था। लिखा था कि जो घटना वर्णित की गई है, उससे न तो वादी पीड़ित है और न व्यथित है।


राजीव गांधी बार के अध्यक्ष और वरिष्ठ अधिवक्ता रमाशंकर शर्मा ने इस पर परिवाद दायर किया। बताया था कि नीट और अन्य परीक्षाओं में बार-बार पेपर लीक होने से करोड़ों छात्र आहत हुए हैं। कई ने आत्महत्या भी कर ली। हजारों छात्रों ने दिल्ली जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि सांसद कंगना रणौत ने 27 जुलाई को सोशल मीडिया और इंस्टाग्राम पर आंदोलनकारी छात्रों के खिलाफ अशोभनीय टिप्पणी की है।

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *