आगरा के न्यू आगरा थाना क्षेत्र में एक युवती को आरोपी ने पीटा और उसे अपने घर खींच ले गया। वहां उसने दुष्कर्म की कोशिश की। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी जयराम बाग निवासी कुनाल यादव की तलाश शुरू कर दी है। हालांकि प्राथमिकी दर्ज करने में उसे 18 दिन लग गए।


दयालबाग निवासी युवती ने बताया कि 23 सितंबर को दोपहर जयराम बाग पानी की टंकी के पास रहने वाला कुनाल यादव उनके घर आया। आरोप है कि उसने पिटाई की और घसीटकर अपने घर ले गया। वहां गाली-गलौज करते हुए दुष्कर्म की कोशिश की।

इसी दौरान मकान मालिक की बेटियों ने शोर मचाया तो वह उसके चंगुल से छूटकर घर पहुंच सकी। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुई है। एसीपी हरीपर्वत बजरंग प्रसाद ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है। देरी के आरोप की जांच कराई जाएगी।

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें