स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने के लिए स्वास्थ्य विभाग की नौ टीमों ने निरीक्षण शुरू कर दिया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के निर्देशों पर सघन स्थलीय पर्यवेक्षण अभियान चलाया है। यह 17 अक्तूबर तक निरंतर चलेगा। स्वास्थ्य विभाग ने इसके लिए नौ विशेष टीमें बनाई हैं।
ये टीमें जिला अस्पताल, महिला अस्पताल, शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों और आयुष्मान आरोग्य मंदिरों समेत विभिन्न स्वास्थ्य इकाइयों का औचक निरीक्षण करेंगी। प्रत्येक टीम प्रतिदिन तीन से चार इकाइयों का दौरा कर ओडीके कलेक्ट एप से वास्तविक समय डाटा ऑनलाइन दर्ज करेगी।
निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित या लापरवाह कर्मियों पर नियमानुसार कड़ी कार्रवाई होगी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने सभी नामित अधिकारियों को सोमवार सुबह 10 बजे ब्रीफिंग के लिए बुलाया है। संवाद
