{“_id”:”6b0775538e7025acf009550b”,”slug”:”agra-s-killer-highway-gets-a-break-heavy-vehicles-banned-from-5-am-to-11-pm-after-111-deaths-2026-11-26″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”आगरा-दिल्ली हाईवे: सुबह 5 से रात 11 बजे तक भारी वाहनों की नो एंट्री, एमजी रोड पर नई व्यवस्था; आज से हुई लागू”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

आगरा दिल्ली हाईवे
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मथुरा-आगरा हाईवे पर अब मौत बनकर भारी वाहन नहीं दौड़ेंगे। पुलिस की ओर से आगरा की सीमा शुरू होते ही भारी वाहनों के लिए सख्त नो-एंट्री प्लान लागू कर दिया गया है। बृहस्पतिवार से तड़के 5 बजे से रात 11 बजे तक कुबेरपुर और रैपुरा जाट कट से ट्रक, ट्रॉला और टैंकर समेत किसी भी भारी वाहन को शहर की सीमा में प्रवेश नहीं मिलेगा। अमर उजाला की मुहिम के बाद मंडलायुक्त और पुलिस आयुक्त की ओर बुधवार को यह महत्वपूर्ण कदम उठाया गया।
