Traffic jam on Mirzapur highway; vehicles crawled for two hours

नैनी। मिर्जापुर राजमार्ग पर लगे जाम में फंसे वाहन। संवाद

प्रयागराज-मिर्जापुर राजमार्ग पर दोपहर और शाम को जाम की समस्या से राहगीरों को परेशानी उठानी पड़ रही है। बुधवार शाम शाम पांच बजे छिवकी पुलिस चौकी से लेकर राष्ट्रीय लघु उद्योग नगर कार्यालय तक राजमार्ग के दोनों तरफ जाम की समस्या बनी रही। एक लेन से दूसरी लेन जाने के कारण यह समस्या उत्पन्न हुई। जाम के कारण दो घंटे तक वाहन रेंगते हुए नजर आए। सूचना पर नैनी थाना प्रभारी पुलिस कर्मियों के साथ पहुंचे, लेकिन स्थिति तब तक काफी बिगड़ चुकी थी। जाम खुलवाने में पुलिसकर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी।


स्थानीय व्यापारियों ने बताया कि शाम को ट्रैफिक बढ़ जाते है। कॉलोनी में आने-जाने वालों के कारण एडीए मोड़ पर जाम लगता है। वहीं, छिवकी स्टेशन पर आने-जाने वाले वाहनों के कारण छिवकी मोड़ पर जाम की समस्या उत्पन्न होती है। स्थिति भयावह होने के बाद पुलिसकर्मी पहुंचते हैं। इन दोनों प्रमुख चौराहों पर दोपहर से शाम तक पुलिसकर्मियों की तैनाती से ही जाम की समस्या का समाधान हो सकेगा।

नैनी। मिर्जापुर राजमार्ग पर लगे जाम में फंसे वाहन। संवाद

नैनी। मिर्जापुर राजमार्ग पर लगे जाम में फंसे वाहन। संवाद

नैनी। मिर्जापुर राजमार्ग पर लगे जाम में फंसे वाहन। संवाद

नैनी। मिर्जापुर राजमार्ग पर लगे जाम में फंसे वाहन। संवाद



Source link

अभी अभी की खबरें