{“_id”:”6b073760466cf5c4450054ae”,”slug”:”notice-to-five-hospital-pharmacies-they-will-have-to-show-the-drug-price-list-within-seven-days-jaunpur-news-c-193-1-jon1045-167540-2026-11-26″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Jaunpur News: पांच अस्पताल के फार्मेसियों को नोटिस, सात दिन में दिखानी होगी दवाओं की मूल्य सूची”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

मेडिकल स्टोर पर जांच करती आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम। संवाद
जौनपुर। अस्पतालों में संचालित पांच फार्मेसियों को दवाओं की मूल्य सूची प्रदर्शित नहीं करने पर औषधि विभाग ने नोटिस जारी किया है। औषधि निरीक्षक रजत कुमार पांडेय ने बुधवार को नईगंज से कटघरा सहरी क्षेत्र तक अस्पतालों की फार्मेसियों का निरीक्षण किया। इस दौरान किसी भी संबंधित फार्मेसी पर दवाओं की खरीद और बिक्री दर की जानकारी देने के लिए डिस्प्ले बोर्ड या क्यूआर कोड नहीं मिला। न ही उपभोक्ताओं के लिए वेबसाइट या पोर्टल तैयार किया गया था। सभी संचालकों को व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए सात दिन की मोहलत दी गई है।
निरीक्षण में यश फार्मेसी (ट्यूलिप हार्ट एंड किडनी सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल), शांतिकुंज फार्मेसी (शांतिकुंज मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल), विशाल मेडिकल (मंगल क्लिनिक), शेखर फार्मेसी (शेखर क्रांति मैटरनिटी एंड न्यूरोस्पाइन हॉस्पिटल) और रुद्र फार्मेसी (एसआरएस हॉस्पिटल एंड ट्रॉमा सेंटर) में नियमों का अनुपालन नहीं मिला। औषधि निरीक्षक ने संचालकों को निर्धारित व्यवस्था तत्काल लागू करने के निर्देश दिए।
वेबसाइट पर भी देनी होगी दवाओं की कीमत की जानकारी
औषधि निरीक्षक के अनुसार, ड्रग प्राइस कंट्रोल ऑर्डर (डीपीसीओ) 2013 के प्रस्तर-25 और खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के एक अक्तूबर 2026 के आदेश के तहत प्रत्येक रिटेल और अस्पताल फार्मेसी को अपनी वेबसाइट पर लाइसेंस, फार्मासिस्ट और स्टॉक का विवरण देना अनिवार्य है। दवाओं की खरीद दर (पीटीआर) और मरीजों को बेचे जाने वाले मूल्य (पीटीसी) की सूची भी प्रदर्शित करनी होगी। वेबसाइट का यूआरएल या क्यूआर कोड काउंटर पर प्रमुखता से लगाना होगा, ताकि मरीज दवाओं की कीमत आसानी से देख सकें।
सात दिन बाद होगी कार्रवाई
औषधि निरीक्षक ने बताया कि सात दिन के भीतर निर्देशों का पालन नहीं करने वाली फार्मेसियों के खिलाफ औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी। नियमों का अनुपालन नहीं होने पर संबंधित फार्मेसियों के दवाओं के क्रय-विक्रय पर रोक भी लगाई जा सकती है।
