12 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

नमस्कार, वाराणसी की कल (बुधवार) की बड़ी खबरें…साधु टीएल वासवानी की जयंती पर मांस-मछली की दुकानें बंद रहीं।

सपा के शिक्षक MLC लाल बिहारी यादव ने आयुर्वेद बोर्ड के रजिस्ट्रार पर फर्जी BAMS डिग्रियां जारी करने का आरोप लगाया है।

इधर, आराजी लाइन स्थित राजकीय पशुधन एवं कृषि प्रक्षेत्र में श्रमिकों ने वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।

अब पढ़िए सिलसिलेवार 10 खबरें-

1. DCP नीतू कादयान का नोएडा ट्रांसफर: सेक्स रैकेट पर छापेमारी से हुई थीं चर्चित, पति काशी जोन में ADCP

गोमती जोन की DCP रहीं IPS अधिकारी नीतू कादयान का तबादला कर दिया गया है। उन्हें गौतमबुद्ध नगर में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। वाराणसी में तैनाती के दौरान वह कई सेक्स रैकेट के खिलाफ छापेमारी को लेकर चर्चा में रही थीं। उनके पति वैभव बांगर फिलहाल काशी जोन में ADCP हैं। पढ़िए पूरी खबर…

2. ‘आयुर्वेद बोर्ड के रजिस्ट्रार बांट रहे फर्जी BAMS डिग्रियां’: शिक्षक MLC बोले- रुपए लेकर फर्जी रजिस्ट्रेशन किए, योगी को सौंपी 172 पेज की रिपोर्ट

समाजवादी पार्टी के शिक्षक MLC लाल बिहारी यादव ने आयुर्वेद बोर्ड के रजिस्ट्रार डॉ. अखिलेश वर्मा पर फर्जी BAMS डिग्रियां और प्रमाणपत्र जारी कराने का आरोप लगाया है। उन्होंने दावा किया कि अभ्यर्थियों से 15 से 20 लाख रुपए लेकर पंजीकरण किए गए। मामले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को 172 पेज की रिपोर्ट सौंपकर जांच की मांग की है।

3. BHU में डिग्री के लिए भटक रहा छात्र: केंद्रीय कार्यालय के बाहर प्रदर्शन; आरोप- चौथे साल में बताया, बायो की जगह मैथ पढ़ना था

BHU में डिग्री और मार्कशीट नहीं मिलने से नाराज छात्रों ने केंद्रीय कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। एक छात्र ने आरोप लगाया कि विश्वविद्यालय ने उसे चार साल तक बायोलॉजी की पढ़ाई कराई, परीक्षा दिलाई और रिजल्ट भी जारी किया। अब डिग्री मांगने पर मैथ विषय पढ़ने की बात कहकर प्रमाणपत्र देने से इनकार किया जा रहा है। पढ़िए पूरी खबर…

4. वाराणसी में ठंड के साथ बढ़ा प्रदूषण, AQI 264 पहुंचा: देव दीपावली के बाद चारों निगरानी केंद्रों पर हवा खराब, मलदहिया सबसे प्रदूषित

वाराणसी में ठंड बढ़ने के साथ वायु प्रदूषण भी चिंता बढ़ा रहा है। बुधवार सुबह न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि शहर का AQI 264 रहा। देव दीपावली के बाद चारों निगरानी केंद्रों पर हवा की गुणवत्ता खराब हुई। मलदहिया में सबसे ज्यादा 153 AQI रिकॉर्ड किया गया। मौसम वैज्ञानिक ने आने वाले दिनों में ठंड बढ़ने की संभावना जताई है। पढ़िए पूरी खबर…

5. चोलापुर में ट्रॉली चालक की हत्या कर शव नहर में फेंका: 23 नवंबर से था लापता, फेसबुक पर फोटो देखकर परिजनों ने की पहचान

चोलापुर में नहर किनारे 38 साल के युवक का शव मिला। उसकी पहचान शिवपुर के शुद्धिपुर निवासी रामधनी राजभर के रूप में हुई। चेहरे और शरीर पर धारदार हथियार के निशान मिले हैं। वह 23 नवंबर से लापता था। परिजनों ने फेसबुक पर फोटो देखकर पहचान की और हत्या का आरोप लगाया है। पढ़िए पूरी खबर….

6. साधु टीएल वासवानी की जयंती पर मांस-मछली की दुकानें रहेंगी बंद, नगर निगम का आदेश, उल्लंघन पर होगी कार्रवाई

वाराणसी में साधु टीएल वासवानी की जयंती पर मांस-मछली की बिक्री और पशु वध पर रोक रहेगी। नगर निगम ने शासन के निर्देश पर शहर की सभी पशु वधशालाओं और मांस-मछली की दुकानों को बंद रखने का आदेश दिया है। इसके पालन के लिए विभागीय टीमें निरीक्षण करेंगी। नियम तोड़ने वाले दुकानदारों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पढ़िए पूरी खबर…

7. काशी तमिल संगमम का 28 नवंबर से होगा आगाज: CM योगी करेंगे उद्घाटन, तमिलनाडु से 1400 प्रतिनिधि 7 समूहों में पहुंचेंगे

काशी तमिल संगमम का पांचवां संस्करण 28 नवंबर से शुरू होगा। 12 दिसंबर तक चलने वाले इस आयोजन का उद्घाटन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नमो घाट पर करेंगे। तमिलनाडु से करीब 1400 प्रतिनिधि सात समूहों में काशी पहुंचेंगे। इस बार आयोजन की थीम ‘तिरुक्कुरल पाईलवोम’ रखी गई है। प्रतिनिधि प्रयागराज और अयोध्या भी जाएंगे। पढ़िए पूरी खबर…

8. यूपी कॉलेज को विश्वविद्यालय बनाने की मांग फिर उठी: 2024 में CM योगी ने दिया था निर्देश, प्राचार्य बोले- शासन प्रस्ताव पर कर रहा विचार

वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज का बुधवार को 117वां स्थापना दिवस मनाया गया। इस मौके पर कॉलेज को विश्वविद्यालय का दर्जा देने की मांग फिर उठी। प्राचार्य प्रो. धर्मेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि विश्वविद्यालय बनाने का प्रस्ताव शासन को भेजा जा चुका है। शासन इस पर विचार कर रहा है। 2024 में CM योगी ने भी इसके लिए निर्देश दिए थे। पढ़िए पूरी खबर…

9. वाराणसी में मजदूरी बढ़ाने और स्थायीकरण की मांग को लेकर प्रदर्शन, अनिश्चितकालीन धरने की दी चेतावनी

वाराणसी के आराजी लाइन स्थित राजकीय पशुधन एवं कृषि प्रक्षेत्र में दैनिक श्रमिकों ने प्रदर्शन किया। श्रमिकों का कहना है कि वे 20 से 25 साल से काम कर रहे हैं, लेकिन अब तक नियमित नहीं हुए। उन्हें रोजाना 252 रुपए मजदूरी मिलती है। उन्होंने वेतन बढ़ाने और नियमितीकरण की मांग करते हुए अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी दी। पढ़िए पूरी खबर…

10. इग्नू की परीक्षाएं शुरू, 39,909 परीक्षार्थी होंगे शामिल: वाराणसी क्षेत्रीय केंद्र के 19 जिलों में 16 केंद्र बनाए गए

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) की दिसंबर 2026 की सत्रांत परीक्षाएं बुधवार से शुरू हो गईं। 14 जनवरी 2027 तक चलने वाली इन परीक्षाओं में वाराणसी क्षेत्रीय केंद्र के 19 जिलों के 39,909 परीक्षार्थी शामिल होंगे। इसके लिए 16 केंद्र बनाए गए हैं। वाराणसी और प्रयागराज की जेलों में बंद कैदी भी परीक्षा दे सकेंगे। पढ़िए पूरी खबर…



Source link

अभी अभी की खबरें