{“_id”:”6afe69335d0e2a04a60f2915″,”slug”:”wrestler-murder-video-attacker-struck-his-head-three-times-with-stone-accused-absconding-2026-11-19″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”आगरा न्यूज: गलत दिशा से आई मौत! डीसीएम ने कार में मारी टक्कर, एक की मौत; पत्नी-भाभी जिंदगी और मौत से जूझ रहीं”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा के थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र के फिरोजाबाद हाईवे पर शाहदरा फ्लाईओवर के पास बुधवार दोपहर गलत दिशा से आ रही तेज रफ्तार डीसीएम ने सामने से एक्सयूवी कार में टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल में उपचार के दौरान 60 वर्षीय सतेंद्र जैन की मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी सुनीता जैन (58) और भाभी गुनमाला जैन (62) का उपचार चल रहा है। हादसे के बाद डीसीएम चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया।

