Jalaun News:बोलेरो की टक्कर से डीजे लोडर पलटा, आठ घायल – Orai Orai News
रामपुरा (उरई)। थाना क्षेत्र में मंगलवार रात करीब आठ बजे जगम्मनपुर से एक किलोमीटर दूर रामपुरा रोड पर तेज रफ्तार बोलेरो ने डीजे लोडर में टक्कर मार दी। हादसे में लोडर सड़क पर पलट गया, जबकि बोलेरो सड़क किनारे खाई में जा गिरी। दुर्घटना में लोडर सवार करीब आठ लोग घायल हो गए। औरैया के चैनपुर निवासी बैंड पार्टी के सदस्य डीजे का सामान लेकर मध्यप्रदेश के भिंड जिले के मछंड में शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। लोडर में करीब 20 लोग सवार थे। हादसे में इसाक अली (46), अलफैज (20), हसन अली (35), फैजल और अभि (25) समेत आठ लोग घायल हुए। सभी औरैया के निवासी बताए गए हैं।…


