Major Reshuffle Agra Police Commissionerate : आगरा पुलिस कमिश्नरेट में बड़े स्तर पर फेरबदल किया गया है। पुलिस मुख्यालय लखनऊ से जारी तबादला आदेश के बाद आगरा में तैनात 90 पुलिस निरीक्षकों को दूसरे पुलिस कमिश्नरेट में स्थानांतरित कर दिया गया है। इनमें ऐसे निरीक्षक भी शामिल हैं, जो पिछले पांच साल से अधिक समय से आगरा में तैनात थे।
लंबे समय से कमिश्नरेट के अलग-अलग थानों और इकाइयों में जिम्मेदारी संभाल रहे इन निरीक्षकों के स्थानांतरण से अब आगरा पुलिस की तस्वीर बदलने जा रही है। सिटी जोन से लेकर पूर्वी और पश्चिमी जोन तक के थानों में थाना प्रभारी निरीक्षकों के चेहरे बदल जाएंगे।
पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी सूची के मुताबिक आगरा कमिश्नरेट से निरीक्षकों को लखनऊ, कानपुर, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर और प्रयागराज कमिश्नरेट के लिए स्थानांतरित किया गया है। आदेश में संबंधित निरीक्षकों को तत्काल कार्यमुक्त करने के निर्देश दिए गए हैं।
