पुलिस ने संभाला मोर्चा, घटना का वीडियो वायरल
बाजार में हंगामे और मारपीट की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई। लोहामंडी इंस्पेक्टर पुलिस बल के साथ राजा मंडी बाजार पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया।
पुलिस ने व्यापारियों और नगर निगम की टास्क फोर्स के कर्मचारियों को अलग कराया। काफी देर तक बाजार में हंगामे की स्थिति बनी रही। पुलिस अधिकारियों ने आक्रोशित व्यापारियों को समझाया और मामले में उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।
वहीं, पूरी घटना का लाइव वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें नगर निगम की कार्रवाई के दौरान दोनों पक्षों के बीच हुए हंगामे और टकराव के दृश्य दिखाई दे रहे हैं।
