आगराः आगरा में कक्षा 9वीं की दो छात्राओं का अनोखा हुनर देखने को मिला है. दोनों छात्राओं ने मिलकर ईवीएम (EVM) मशीन का एक शानदार मॉडल तैयार किया है. इसका उद्देश्य नए मतदाताओं को मतदान की प्रक्रिया समझाना है, ताकि वे जान सके कि ईवीएम के जरिए किस तरह अपना वोट डाला जाता है और पसंदीदा प्रत्याशी या पार्टी का चुनाव कैसे किया जाता है. छात्राओं ने बताया कि इस मॉडल को तैयार करने में उन्हें करीब एक सप्ताह का समय लगा, जबकि इसका मुख्य कार्य 3 से 4 घंटे में पूरा किया गया था.

उन्होंने बताया कि पहले चुनाव बैलेट पेपर के माध्यम से होते थे, लेकिन अब आधुनिक तकनीक के दौर में ईवीएम मशीन से मतदान किया जाता है. इसी को ध्यान में रखते हुए उन्होंने बिल्कुल असली ईवीएम की तर्ज पर यह मॉडल बनाया है. छात्राओं ने बताया कि जैसे ही मतदाता अपनी पसंद के चुनाव चिह्न के सामने वाला बटन दबाएगा, तुरंत लाइट जलेगी और बीप की आवाज सुनाई देगी. इससे मतदाता को वोट दर्ज होने का संकेत मिलेगा. इस मॉडल के जरिए उन्होंने मतदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ कागज की बचत और पेड़ों की कटाई कम करने का संदेश भी दिया है.

न्यू वोटर और मतदान प्रतिशत भी बढ़ेगा

आगरा के जेआरएम इंटरनेशनल स्कूल की कक्षा 9वीं की छात्रा पारवी ने बताया कि उन्होंने अपनी साथी परी सोलंकी के साथ मिलकर काफी मेहनत और तकनीक का इस्तेमाल करते हुए ईवीएम मशीन का यह मॉडल तैयार किया है. उन्होंने कहा कि इसे बनाने का मुख्य उद्देश्य नए मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करना और मतदान प्रतिशत बढ़ाने में योगदान देना है.

ये भी पढ़ें: अयोध्या-जनकपुर वंदे भारत 23 नवंबर से शुरू, पीएम मोदी वर्चुअली दिखाएंगे हरी झंडी, नेपाल के पीएम बनेंगे साक्षी, सांस्कृतिक संबंध होंगे मजबूत

विज्ञापन

पारवी ने बताया कि ईवीएम मशीन के माध्यम से वोट डालने की प्रक्रिया काफी आसान होती है, लेकिन पहली बार मतदान करने वाले कई मतदाता इस बात को लेकर असमंजस में रहते हैं कि उनका वोट सही तरीके से दर्ज हुआ है या नहीं. इसी उलझन को दूर करने के लिए उन्होंने यह मॉडल बनाया है. इसके जरिए नए वोटर मतदान की पूरी प्रक्रिया को आसानी से समझ सकते हैं और बिना किसी परेशानी के वोट डालने का तरीका सीख सकते हैं.

छात्राओं ने नोटा बटन का महत्व भी समझाया

छात्राओं ने बताया कि इस मॉडल में विभिन्न राजनीतिक दलों के चुनाव चिह्नों के साथ नोटा का बटन भी शामिल किया गया है. उन्होंने कहा कि आमतौर पर नए मतदाताओं को नोटा के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं होती है. इसी को ध्यान में रखते हुए उन्होंने अपने मॉडल में नोटा के विकल्प को भी प्रदर्शित किया है, ताकि लोग इसका महत्व समझ सके. पारवी और परी ने बताया कि नोटा का अर्थ ‘नन ऑफ द अबव’ होता है. यानी यदि किसी मतदाता को चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों में से कोई भी पसंद नहीं है, तो वह नोटा का बटन दबाकर अपनी असहमति दर्ज करा सकता है. इस मॉडल के जरिए छात्राएं मतदान से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां भी साझा कर रही है.



Source link

अभी अभी की खबरें