संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Arun Parashar

Updated Sun, 28 Jun 2026 12:11 PM IST

आगरा में मंदिर की जमीन पर कब्जे को लेकर रविवार को छीपीटोला में विवाद हो गया। कमेटी पदाधिकारी के भतीजे से मारपीट के बाद जैन समाज ने थाने का घेराव किया। पुलिस तीखी बहस हुई।


Uproar over attempt to encroach upon Jain temple land in Agra

थाने में जुटे जैन समाज के लोग।
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी



विस्तार

आगरा के छीपीटोला स्थित पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर की जमीन पर रविवार सुबह कुछ अराजक तत्वों ने कब्जे का प्रयास किया। कमेटी पदाधिकारी के भतीजे दीपक जैन से मारपीट की और दरवाजे पर अपना ताला लगा दिया। सूचना पर मंदिर कमेटी के लोगों के साथ सैकड़ों की संख्या में जैन समाज के लोग पहुंच गए। 


थाना रकाबगंज का घेराव कर दिया। विरोध स्वरूप दुकानें बंद कर दी। पुलिस से भी जैन समाज के लोगों की बहस हो गई। शिकायत पर पुलिस सीसीटीवी के माध्यम से आरोपियों की जानकारी जुटा रही है। एहतियातन मंदिर के पास फोर्स तैनात किया गया है।

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें