उत्तर प्रदेश के आगरा में बुधवार की शाम यमुना किनारे जंगल में आग लग गई। आग की लपटों की तपिश से जंगल में मौजूद जीव जंतुओं में भगदड़ मच गई। वह जान बचाकर इधर उधर भागने लगे। देखते ही देखते आग दो किलोमीटर क्षेत्र में फैल गई। ग्रामीणों ने दमकल और वन विभाग को सूचना दी है। दमकल विभाग और वन विभाग के कर्मचारियों ने आग पर काबू पाया। घटना पिढौरा थाना क्षेत्र के ईश्वरी गढ़ी के पास जंगल की है।



Source link