क्षेत्र के बेलखरियन में मंगलवार रात आठ बजे बाइक की भिड़ंत में दो युवकों की मौत के बाद घायल तीसरे युवक की देर रात मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान मौत हो गई। जबकि किशोर समेत दो घायलों का उपचार चल रहा है।

पूरे पांडेय-पतुलकी गांव निवासी चित्रभान सिंह (45) और संदीप सिंह (34) बाइक से घर जा रहे थे। दूसरी बाइक पर आदित्य सिंह (25) , सम्राट सिंह (14) और अनुराग सिंह (18) थे। बेलखरियन गांव के पास दोनों बाइक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में पांचों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

इलाज के दौरान ट्रॉमा सेंटर में चित्रभान और संदीप की मौत हो गई। रेफर हुए तीन युवकों में आदित्य को परिजन मेडिकल कॉलेज ले जा रहे थे। रास्ते ही उसकी मौत हो गई। घायल युवक सम्राट और अनुराग का मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है।चित्रभान सिंह के तीन बेटे शुभम (21), सूरज (18) और सुमित (16) हैं।

संदीप की मौत पत्नी हुई बेसुध

संदीप सिंह के मौत की खबर सुन सात माह की गर्भवती पत्नी बेसुध हो गई। मृतक का आठ साल का इकलौता बेटा सार्थक है। युवक की मौत से ग्रामीणों की भीड़ जुटी रही।

– आदित्य के दो भाई और एक बहन

मेडिकल कॉलेज में देर रात दम तोड़ने वाले आदित्य के दो भाई प्रताप और रूपानी वह छोटी बहन प्रीति है। उदयपुर के सम्राट सिंह मृतक आदित्य के बुआ का लड़का है। वह अपने ननिहाल पतुलकी में बचपन से रहता था। सम्राट का उपचार मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। वहीं, आदित्य की मौत से पिता त्रिलोचन सिंह का रो-रोकर बुरा हाल है।

शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर गई थी। घायलों के उपचार की जानकारी भी ली जा रही है।-

राजीव द्विवेदी, सीओ लालगंज

सड़क हादसे में घायल अधेड़ की मौत

सड़क हादसे में घायल साइकिल सवार अधेड़ की बुधवार को मौत हो गई। ताखा का पुरवा निवासी नन्हेलाल (50) बीते 18 अक्तूबर को साइकिल से रानीगंज कैथौला बाजार गए थे। लौटते समय रास्ते में कार की चपेट में आने से घायल हो गए थे। उनका लखनऊ के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। इसके बाद आर्थिक तंगी के कारण परिजन अस्पताल से घर लेकर चले आए थे। बुधवार की सुबह अस्पताल ले जाते समय उनकी मौत हो गई। मृतक मजदूरी करता था। पुलिस ने 26 अक्तूबर को अज्ञात कार चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ लालगंज राजीव द्विवेदी ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपी चालक की तलाश की जा रही है।

मृतक चित्रभान सिंह। फाइल फोटो

मृतक चित्रभान सिंह। फाइल फोटो

मृतक चित्रभान सिंह। फाइल फोटो

मृतक चित्रभान सिंह। फाइल फोटो

मृतक चित्रभान सिंह। फाइल फोटो

मृतक चित्रभान सिंह। फाइल फोटो



Source link