पूरनपुर। व्यापारियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित पांच सूत्रीय ज्ञापन विधायक बाबूराम पासवान को दिया। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष नितिश अग्रवाल के नेेतृत्व में विधायक आवास पहुंचे व्यापारियों ने विधायक को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में व्यापारियों और उसके परिजन को 10 लाख तक की कैशलेस इलाज की सुविधा दिलाने, मुख्यमंत्री व्यापारी दुर्घटना बीमा योजना के तहत मिलने वाली सहायता राशि 10 लाख से बढ़ाकर 20 लाख कराने, दुकान आग लगने, प्राकृतिक आपदा आदि पर पंजीकरण की अनिवार्यता को समाप्त कर आर्थिक सहायता दिलाने, विधान परिषद में स्नातक एवं शिक्षक की तरह व्यापारियों प्रतिनिधियों को भी भेजने का अवसर दिलाने, व्यापारियों की सुरक्षा, उनके व्यापारिक प्रतिष्ठानों की संवेदनशीलता को लेकर शस्त्र लाइसेंस जारी कराने की मांग की गई। संवाद




Source link

अभी अभी की खबरें