{“_id”:”6b07c0083a23d6204e0ea00e”,”slug”:”engineer-commits-suicide-by-shooting-himself-with-pistol-in-shahjahanpur-2026-11-26″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”शाहजहांपुर में इंजीनियर ने दी जान: लाइसेंस पिस्टल से मारी गोली, प्रतियोगी परीक्षाओं की कर रहे थे तैयारी”,”category”:{“title”:”Crime”,”title_hn”:”क्राइम”,”slug”:”crime”}}

शाश्वत शर्मा का फाइल फोटो
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
शाहजहांपुर के सदर बाजार थाना क्षेत्र की शास्त्रीनगर कॉलोनी में बुधवार रात कनपटी में गोली लगने से शाश्वत शर्मा (26) की मौत हो गई। उन्होंने अपने पिता की लाइसेंसी पिस्टल से खुद को गोली मारी। गंभीर हालत में परिजन उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। शाश्वत बीटेक की पढ़ाई पूरी करने के बाद प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे थे। पुलिस ने प्राथमिक जांच में इसे आत्महत्या का मामला बताया है।
