कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर की रेप के बाद हत्या के विरोध में आगरा के खेरागढ़ में शहीद क्लब ने कैंडल मार्च निकाला। उन्होंने डॉक्टर के साथ हुए जघन्य बलात्कार एवं हत्या के विरोध में आक्रोश व्यक्त किया। मार्च मैन चौराहा चुंगी नंबर-1 से प्रारंभ होकर पटेल रोड होते हुए मेन मार्केट से बस स्टैंड होते हुए वापस मेन चौराहा चुंगी नंबर-1 पर पूरा हुआ। महामंत्री हरिशंकर रावत ने दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की। उपस्थित लोगों द्वारा दो मिनट का मौन रखकर मृतका की आत्मा की शांति की प्रार्थना की।
