आगरा के थाना शाहगंज क्षेत्र के खेरिया मोड़ रेलवे पुल पर मंगलवार को उस समय अफरा-तफरी की स्थिति बन गई, जब कुछ किन्नरों द्वारा सड़क के बीच कथित तौर पर अश्लील तरीके से प्रदर्शन किए जाने की बात सामने आई। सड़क से गुजर रहे लोगों के मुताबिक, प्रदर्शन के कारण राहगीरों को काफी असहज स्थिति का सामना करना पड़ा।


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सड़क पर किन्नरों के प्रदर्शन के चलते यातायात प्रभावित हो गया और रेलवे पुल पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। इस दौरान महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग भी जाम में फंसे रहे। कुछ राहगीरों ने सार्वजनिक स्थान पर इस तरह के प्रदर्शन पर नाराजगी जताते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की।

स्थानीय लोगों का कहना है कि खेरिया मोड़ रेलवे पुल पहले से ही यातायात के दबाव वाला क्षेत्र है। ऐसे में सड़क के बीच इस तरह की गतिविधि होने से न केवल यातायात व्यवस्था प्रभावित हुई, बल्कि राहगीरों को भी परेशानी उठानी पड़ी। घटना की जानकारी सामने आने के बाद लोगों ने पुलिस-प्रशासन से सार्वजनिक स्थानों पर ऐसे कृत्य के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें