11:18 AM, 03-Aug-2026
आगरा विवि का 92वां दीक्षांत समारोह LIVE: राज्यपाल देंगी मेधावियों को पदक और उपाधियां, इंतजार हुआ खत्म
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के 92वें दीक्षांत समारोह का काउंटडाउन शुरू हो गया है। खंदारी कैंपस के शिवाजी मंडपम में समारोह की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कुछ ही देर में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल मेधावी विद्यार्थियों को स्वर्ण और रजत पदक के साथ उपाधियां प्रदान करेंगी।
