आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय ने सत्र 2026-27 में प्रवेश प्रक्रिया को लेकर महत्वपूर्ण तारीखें तय कर दी हैं। विश्वविद्यालय से संबद्ध कॉलेजों में 30 सितंबर तक अंतिम रूप से प्रवेश लिए जाएंगे। वहीं समर्थ पोर्टल पर पंजीकरण की अंतिम तारीख 31 अगस्त निर्धारित की गई है।


समर्थ पोर्टल प्रभारी प्रो. मनु प्रताप ने बताया कि 31 अगस्त तक विद्यार्थी समर्थ पोर्टल पर अपना पंजीकरण करा सकते हैं। इसके बाद कॉलेज स्तर पर प्रवेश की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। कॉलेजों को प्रवेश से संबंधित समस्त प्रक्रिया 30 सितंबर तक पूरी करनी होगी।

विश्वविद्यालय में इस बार प्रवेश प्रक्रिया समर्थ पोर्टल के माध्यम से संचालित की जा रही है। पंजीकरण के बाद प्रवेश प्रक्रिया संबंधित कॉलेज स्तर पर आगे बढ़ेगी। प्रो. मनु प्रताप ने बताया कि विश्वविद्यालय ने पंजीकरण और प्रवेश के लिए अलग-अलग समयसीमा निर्धारित की है।

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें