पर्वत सिंह बादल ब्यूरो चीफ जालौन  
(उरई जालौन) उरई: जालौन जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में आगामी रक्षाबंधन त्यौहार के दृष्टिगत आम जनमानस को सुरक्षित एवं गुणवत्ता परक खाद्य पदार्थ उपलब्ध करानें तथा मिलावटी खाद्य पदार्थो के विरूद्व प्रभावी रोकथाम हेतु डा० सी०आर० प्रजापति, सहायक आयुक्त (खाद्य)-द्वितीय, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, जालौन द्वारा छापेमार कार्यवाही हेतु टीमों का गठन किया गया। आज दिनांक 26.08.2026 को कोंच तहसील के मेन बाजार में स्थित गिरिराज मिष्ठान भंडार से खाद्य पदार्थ खोया व छैना की मिठाई का एक एक नमूना संग्रहित किया गया। साथ ही कालपी तहसील के कालपी में स्थित फूल पावर मिष्ठान भंडार से खाद्य पदार्थ बेसन का लडडू, रिफाइंड सोयाबीन ऑयल व गुझिया के एक एक नमूना संग्रहित किये गये । इस तरह आज दिनांक 26.08.2026 को कुल 05 नमूने संग्रहित कर जांच हेतु प्रयोगशाला प्रेषित किए जा रहे है। जाॅच रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरान्त अगेतर विधिक कार्यवाही अमल में लायी जायेगी। अभियान दल में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी विनोद कुमार राय, खाद्य सुरक्षा अधिकारी अनिल कुमार कटियार, कन्हैया लाल यादव, सुनील कुमार, महेश प्रसाद एवं झनकार सिंह शामिल रहें। डा० प्रजापति नें बताया कि जनपद वासियों को शुद्व एवं सुरक्षित दूध तथा दुग्ध उत्पाद व अन्य खाद्य पदार्थ उपलब्ध करानें हेतु कार्यवाही निरन्तर जारी रहेगी। अभियान के दौरान खाद्य कारोबारकर्ताओं को हिदायत दी जा रही है कि खाद्य पदार्थो में किसी भी तरह की मिलावट न की जाये।  जनपद वासियों को शुद्व व सुरक्षित खाद्य एवं पेय पदार्थ उपलब्ध हो, इस हेतु विभाग निरन्तर कार्यवाही कर रहा।

By Parvat Singh Badal (Bureau Chief Jalaun)✍️

A2Z NEWS UP Parvat singh badal (Bureau Chief) Jalaun ✍🏻 खबर वहीं जों सत्य हो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें