दिल्ली में प्रदर्शन के दौरान सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को हिरासत में लिए जाने के विरोध में आजमगढ़ में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पहुंचे और सरकार के खिलाफ

.

प्रदर्शन की सूचना मिलते ही कलेक्ट्रेट के आसपास बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई। पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था संभाली, ताकि प्रदर्शन के दौरान किसी तरह की अप्रिय स्थिति न बने।

CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

प्रदर्शन कर रहे सपा कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग भी उठाई। कार्यकर्ताओं ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि आयोग एक विशेष राजनीतिक दल के पक्ष में काम कर रहा है।

सपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि चुनाव आयोग पर लगातार सवाल उठ रहे हैं और देश की जनता सब देख रही है। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे के साथ उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग भी की।

अखिलेश यादव की रिहाई की मांग

प्रदर्शनकारियों ने अखिलेश यादव को तत्काल रिहा करने की मांग की। इस दौरान कलेक्ट्रेट परिसर और आसपास पार्टी कार्यकर्ताओं की भीड़ जुटी रही। सुरक्षा को देखते हुए पुलिस बल तैनात रहा।



Source link