जौनपुर पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में फरार चल रहे आरोपियों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है।
जौनपुर पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में फरार चल रहे आरोपियों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। इनमें बक्शा थाना क्षेत्र में 41 लाख रुपये की लूट के मामले का आरोपी उपदेश पाठक और भूमि विवाद में हुई मौत के मामले में फरार अंकज शर्मा उर्फ दीपक शर्मा
.
बक्शा थाना क्षेत्र में 41 लाख रुपये की लूट के मामले में फरार चल रहे उपदेश पाठक पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। पुलिस के मुताबिक, लूट की घटना बीकानेर निवासी जयपाल शर्मा के साथ हुई थी। मामले में मुख्य आरोपी अभिनव सिंह को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
पुलिस के अनुसार, अभिनव सिंह की गिरफ्तारी के बाद उसके कब्जे से 35 लाख रुपये नकद और एक गाड़ी बरामद हुई थी। अब फरार आरोपी उपदेश पाठक की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने इनाम घोषित किया है।
भूमि विवाद में मौत, अंकज शर्मा की तलाश
दूसरे मामले में भूमि विवाद के दौरान हुई मारपीट में एक व्यक्ति की मौत के मामले में फरार चल रहे कौली गांव निवासी अंकज शर्मा उर्फ दीपक शर्मा पर भी 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। एएसपी की ओर से अंकज की गिरफ्तारी के लिए यह पुरस्कार तय किया गया है।
10 जून को जमीन के विवाद में हुआ था झगड़ा
पुलिस के मुताबिक, 10 जून 2026 को कौली गांव में अजय कुमार सिंह उर्फ पप्पू (48) का पड़ोसियों से जमीन को लेकर विवाद हुआ था। विवाद के दौरान मारपीट में अजय कुमार सिंह घायल हो गए थे। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
10 आरोपी जेल में, अंकज अभी फरार
मामले में पुलिस की कार्रवाई के बाद 10 आरोपी जेल में हैं, जबकि अंकज शर्मा उर्फ दीपक शर्मा अभी फरार चल रहा है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार तलाश कर रही है। गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिए उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है।
