गाजीपुर। परिषदीय विद्यालयों में शिक्षकों और कर्मचारियों की उपस्थिति को लेकर बेसिक शिक्षा विभाग ने सख्ती शुरू कर दी है। प्रेरणा पोर्टल पर दर्ज निरीक्षण रिपोर्ट के आधार पर जिले में 24 शिक्षक और शिक्षणेत्तर कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए हैं। जखनिया ब्लॉक में सबसे अधिक आठ कार्मिक अनुपस्थित पाए गए। अनुपस्थित मिले इन कर्मियों को लेकर बीएसए ने स्पष्टीकरण मांगा है।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी उपासना रानी वर्मा ने 27 नवंबर को सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी किया है। इसमें उन्होंने बताया कि बीते 21 अक्तूबर से 20 नवंबर के बीच खंड विकास अधिकारियों, खंड शिक्षा अधिकारियों यूसी राय, मिन्हाज आलम, हेमवंत कुमार, आरपी सिंह, बीरबल राम, जिला समन्वयकों और अन्य अधिकारियों की ओर से निरीक्षण किया गया था इसमें कुल 24 कार्मिक अनुपस्थित मिले थे।

निरीक्षण में सैदपुर ब्लॉक के पांच, मनिहारी के तीन, गाजीपुर सदर के पांच, मुहम्मदाबाद के दो, जखनिया ब्लॉक में सबसे अधिक आठ और बिरनो ब्लॉक का एक कार्मिक अनुपस्थित मिला था। इनमें प्रधानाध्यापक, सहायक अध्यापक, शिक्षामित्र, अनुदेशक और परिचारक शामिल हैं। ऐसे शिक्षकों को संबंधित तिथि का वेतन आहरित कराने से पहले बीएसए से अनुमति लेनी होगी।



Source link

अभी अभी की खबरें