Rahul Gandhi and Priyanka Gandhi may hold Journey for Justice rally in Varanasi in December

राहुल और प्रियंका गांधी।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस महासचिव सांसद प्रियंका गांधी की रैली दिसंबर में हो सकती है। इसके लिए माहौल बनाया जा रहा है। कांग्रेस ने न्याय यात्रा शुरू की है। पार्टी सूत्रों के अनुसार रैली में पार्टी की तरफ से स्थानीय मुद्दों के साथ ही बेरोजगारी, वोट चोरी का मुद्दा उठाया जाएगा।




सहारनपुर से चुनाव अभियान शुरू करने के बाद राहुल- प्रियंका वाराणसी सहित अन्य स्थानों पर भी रैली करेंगी। बता दें 4 मार्च 2022 को उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के दौरान राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने वाराणसी के काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद पिंडरा विधानसभा क्षेत्र में रोड शो किया था। जनसभा को संबोधित किया था। इससे पहले 10 अक्तूबर 2021 को प्रियंका गांधी ने वाराणसी में किसान न्याय रैली को संबोधित किया था। 



Source link