गणमान्य लोगों, अधिकारियों और कर्मचारियों की रही मौजूदगी

रामपुरा,जालौन । राष्ट्रीय पर्व 15 अगस्त के अवसर पर को आदर्श नगर पंचायत अध्यक्ष गायत्री वर्मा ने नगर पंचायत कार्यालय एवं नगर में स्थापित विभिन्न प्रतिमा स्थल पर ध्वजारोहण किया।
इस दौरान उन्होंने देश की एकता, अखंडता और विकास में योगदान देने का संकल्प दोहराया। अध्यक्ष ने कहा कि महान नेताओं के विचारों को आत्मसात कर ही हम आदर्श नगर को प्रगति के पथ पर आगे बढ़ा सकते हैं।
कार्यक्रम में नगर के सभी,सभासद और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। साथ ही आदर्श नगर पंचायत के अधिकारी एवं कर्मचारी भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
ध्वजारोहण के उपरांत देशभक्ति गीतों से वातावरण देशभक्ति के रंग में सराबोर हो गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में पंचायत प्रशासन का सराहनीय सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *