गरौठा। तहसील सभागार में आपदा से प्रभावित दस लोगों को राहत राशि की चेक दी गईं। इस मौके पर विधायक जवाहर लाल राजपूत ने कहा है कि भाजपा सरकार दैवी आपदा से प्रभावित हुए लाेगों के साथ खड़ी है। एसडीएम सुनील कुमार ने बताया है कि खडौ़रा निवासी अंकित की बिजली गिरने से मौत हो गई थी। मृतक की पत्नी कविता को चार लाख, बरमाइन निवासी मानसिंह की सर्पदंश से मौत होने पर उनकी पत्नी सुनीता को चार लाख, सिंगार निवासी किशोरी लाल के नाले में बह जाने पर उनकी पत्नी वित्ती देवी को चार लाख और डिकौली निवासी रणवीर सिंह के बेतवा में बह जाने पर उनके पिता को चार लाख की आर्थिक सहायता दी गई। इसके अलावा बारिश से मकान क्षतिग्रस्त होने और पशु हानि पर भी सहायता राशि दी गई। इस मौके पर नायाब तहसीलदार अमन कुमार, देवेंद्र गौतम, जानकी शरण वर्मा, आनंद वाल्मीकि, उमेश दीक्षित, मेघराज सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
