संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: Dhirendra Singh

Updated Sat, 11 Jul 2026 08:41 AM IST

डेढ़ साल के आरव की बेरहमी से हत्या करने वाले विराज उर्फ जितेंद्र पाठक को जिला जज की अदालत ने फांसी की सजा सुनाई है। फैसले के बाद उसके घर में सन्नाटा छा गया, जबकि भाइयों ने अदालत के निर्णय का सम्मान करते हुए इसे उसके अपराध की सजा बताया।


Death Sentence for Aarav’s Killer Viraj: Silence Grips Family, Brothers Accept Court Verdict

आरव हत्याकांड
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी



विस्तार

डेढ़ साल के आरव की पटककर हत्या करने वाले अभियुक्त विराज उर्फ जितेंद्र पाठक को शुक्रवार को फिरोजाबाद के जिला जज की कोर्ट से फांसी की सजा हुई है। जब यह सूचना अभियुक्त के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के शेखपुर स्थित घर में रहने वाले भाइयों को मिली तो सन्नाटा छा गया। मां गुमसुम हो गईं। कुछ लोग घर पहुंचे, लेकिन उन्होंने मिलने से मना कर दिया। विराज के बड़े भाई ने कहा, उसने जो जघन्य अपराध किया, उसे उसकी सजा मिली है। हम अदालत के फैसले का सम्मान करते हैं।




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *